विल्स लाइफस्टाइल फैशन वीक स्प्रिंग समर २०११- फैशन कम या सेलेब कम
२३ अक्टूबर से शुरू हुआ विल्स लाइफस्टाइल फैशन वीक स्प्रिंग समर २०११ को कल तीन दिन पुरे हो गए, पर क्यों इसकी चर्चा और कवरेज उस तरफ से नहीं हो रही जैसे और बड़े फैशन शो की होती है. यह जानना काफी जरुरी हो जाता है. कोई भी पेपर चाहे इंग्लिश या हिंदी का हो ज्यादा से ज्यादा एक छोटी सी स्टोरी या एक फोटो के साथ ही इसे ख़त्म कर दे रहा है. ऐसा क्यों? क्या यहाँ फैशन की भरमार नहीं या सेलेब का सुखा इसे बंजर बना रहा है? सोचना जरुरी है.
डे ३
कुछ फोटो के साथ गौर करें विल्स लाइफस्टाइल फैशन वीक स्प्रिंग समर २०११ के डे ३ को.
![]() |
| Designer श्रेया शर्मा के कलेक्शन पेश करती मॉडल |
![]() |
| Designer अंकुर एंड प्रियंका मोदी के कलेक्शन को पेश करती मॉडल |
![]() |
| मॉडल नेथरा Designer परस एंड शालिनी के कलेक्शन में प्रेषक- मान सेंगर |



फैशन को बढावा देना मीडिया का काम है यह कहना सही है। वो तो स्वत: ही हो रहा है। मगर मेरा जहां तक मानना है फैशन को बढावा देना किसी और का नहीं आमजन का ही दायित्व है। इसका कारण भी बडा छोटा है कि जिसे पहनकर आप दूजों को भाएं वही फैशन है। शायद विल्स फैशन वीक या और दूसरे ऐसे ही रैंप शोज में लोगों को वो चीज नहीं मिल पाती जिसे आसानी से अपनाया जा सके। ऐसे में जाहिर है मीडिया इसे सिवाए फोटो कैप्शन के और किसी बडे तरीके से कवर नहीं करेगी। हां, इलेक्ट्रानिक मीडिया के लिए उसके तेवर और लटके-झटके काफी मायने रखते हैं। इसका कारण फैशन को लोगों तक पहुंचाना नहीं है। इसका कारण सिर्फ उसके खूबसूरत चेहरे के जरिए लोगों को स्क्रीन से बांधे रखना है। इसलिए लोगों में ऐसे रैंप शोज के प्रति यदि जागरूकता और जिज्ञासा पैदा करना है तो फैशन जगत से जुडे लोगों को उनकी पसंद को अपनाना होगा। हां, यह अलग बात है कि आगे चलकर एक दिन समय बदले और लोग इन रैंप की पोशाकों को अपनाने लगें। मगर इसकी गारंटी मैं क्या कोई महान फैशन ज्ञाता भी नहीं ले सकता। एक आम पाठक और साधारण सी सोच वाला इंसान होने के नाते इतनी ही बात कहना चाहूंगा कि लोगों के सामने मीडिया वही पेश करता जिसे वो खाना चाहें। वरना थाली तो सजी सजाई होगी लेकिन उसके स्वाद को चखने वाला कोई नहीं होगा। ऐसे में फैशन जगत के प्रति मीडिया को जागरूक करने के बजाए अपने ब्लॉग के माध्यम से फैशन जगत के लोगों को आम लोगों से जोडने की कोशिश करें तो आपका और आपके इस शानदार ब्लॉग दोनों को सफलता मिलेगी। हो सकता है इस कमेंट को पढने के बाद आपके लिए मैं एक निंदनीय पाठक कहा जाउं। लेकिन शब्दों की तासीर को पढने के बाद शायद आपको अच्छी सलाह की मंशा नजर आए। अंत में बेहतरीन ब्लॉग लोगों के सामने लाने के लिए धन्यवाद।
ReplyDeleteधन्यवाद नीरज. अपना बहुमूल्य समय देने और विचार बाटने के लिए. मैं भी आपके विचार और सोच से सहमत हूँ. इसीलिए इस और रुख किया. मैं चाहूंगी की आप एक बार इस ब्लॉग के शुरूआती पोस्ट पढ़ें. उम्मीद है की आपको उनमें ये चीज़ महसूस हो. उस पर भी आपकी प्रतिक्रिया का इंतज़ार करुगी.
ReplyDelete